देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल सफल, ऑनलाइन दवा बिक्री का प्रदर्शन कर किया विरोध,

हरिद्वार। कमल शर्मा/ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर बुधवार को देशभर में केमिस्ट एवं ड्रगिस्टों द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल आयोजित की गई। इस दौरान अवैध एवं अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री, बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की होम डिलीवरी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की डीप डिस्काउंटिंग नीति के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा गया।
हरिद्वार जिले में भी उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के आह्वान पर सभी केमिस्ट एवं ड्रगिस्टों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन को समर्थन दिया। हड़ताल शांतिपूर्ण रही और जिलेभर में केमिस्ट समुदाय का व्यापक समर्थन देखने को मिला।

ज्ञापन में सरकार का ध्यान कई गंभीर मुद्दों की ओर आकर्षित कराया गया। केमिस्ट संगठनों ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स द्वारा बिना वैध एवं सत्यापित चिकित्सकीय पर्चों के दवाओं की बिक्री और होम डिलीवरी की जा रही है, जो जन स्वास्थ्य और मरीजों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *