देवो के देव महादेव अति शीघ्र होते हैं प्रश्न कमल खड़का


कमल शर्मा

महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव वउनकी पत्नी पार्वती की पूजा होती हैं। यह पूजा व्रत रखने के दौरान की जाती है। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है|भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है|गिरवर नाथ जनकल्याण धरमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने कहाँ की भगवान शिव तीनो लोकों के मालिक है शिव की पूजा कभी व्यर्थ नहीं जाति देवो के देव महादेव भक्तो की मनोकामना एक दिन अवश्य पूरी करते है सभी भक्त को भगवान शिव की भक्ति पूजा निस्वार्थ भाव से करनी चाहिए महाशिवरात्रि पर्व मे भगवान शिव परिवार व शिवालय मे सुबह से ही दुधाभिषेक कर गंगाजल से स्नान कराया जाता है फल वेलपत्र भाँग पत्ती इत्यादि सामग्री चढ़ाई जाति है जिससे भगवान शिव प्रश्नन होते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *