भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा युवा कार्यकर्ता अजय नामदेव को जमालपुर कलां मंडल कोषाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
अजय नामदेव ने संगठन के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक छोटे कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह निरंतर कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने विशेष रूप से Swami Yatishwaranand, Ashutosh Sharma, Abhinav Chauhan, Vivek Chauhan, Pankaj Yadav, Sat Kumar Chaudhary एवं Vikas Pawar सहित सभी वरिष्ठजनों, साथियों और कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि अजय नामदेव के नेतृत्व में युवा मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन क्षेत्र में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा।
युवा मोर्चा में युवा चेहरे को बड़ी जिम्मेदारी, अजय नामदेव बने जमालपुर कलां मंडल कोषाध्यक्ष










