“सतर्कता ही सुरक्षा” — मायापुर फायर स्टेशन का जनजागरूकता अभियान, कर्मचारियों को दिया अग्नि सुरक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण 🚨

🔥हरिद्वार, 18 अप्रैल 2026
फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार द्वारा जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक प्रभावी जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत श्रीमान अग्निशमन अधिकारी श्री बीरबल सिंह एवं फायर सर्विस चालक प्रवीण राणा द्वारा ज्यूरस कंट्री हाउसिंग सोसाइटी में कार्यरत कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव एवं सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया तथा किचन में उपयोग होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बचाव के महत्वपूर्ण तरीके समझाए गए। प्रशिक्षण को और प्रभावी बनाने के लिए व्यवहारिक (प्रैक्टिकल) अभ्यास भी कराया गया, जिससे कर्मचारी आपात स्थिति में सही निर्णय ले सकें।
इसके साथ ही सभी उपस्थित कर्मचारियों को आपातकालीन सेवा नंबर 112 की विशेषताओं एवं त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया गया।
यह कार्यक्रम न केवल कर्मचारियों के लिए ज्ञानवर्धक साबित हुआ, बल्कि उन्हें भविष्य में किसी भी अग्नि आपदा से निपटने के लिए आत्मविश्वास भी प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *