कोतवाली रानीपुर हरिद्वार
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही
हरिद्वार पुलिस की वाँछित/फरार अपराधियो के विरूद्ध तबाडतोड कार्यवाही
पत्नी को दहेज के लिये प्रताडित करने एवं आग लगाकर जान से मारने का प्रयास करने वाले पति को धर दबोचा
आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी
कोतवाली रानीपुर पर दिनांक 24.04.2026 को वादिया सलोनी उर्फ अन्नु पत्नी बसन्त पुत्री स्व0 रमेश चन्द निवासी सेक्टर-4 बी0एच0ई0एल0 रानीपुर हरिद्वार द्वारा अपने ससुराल पक्ष के पति बसन्त टपरवाल पुत्र ज्ञानचन्द, ससुर ज्ञानचन्द, सास, ननद , व नन्दोई संजी निवासीगण ब्रह्मपुरी बैरियर नं0 06 रानीपुर हरिद्वार के विरूद्ध वादिया को दहेज के लिये प्रताडित कर दहेज में क्रेटा कार व 10 लाख रूपये की मांग करना एवं पति बसन्त द्वारा वादिया को कार में डालकर आग लगाकर जान से मारने की कोशिश करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 133/26 अभियोग पंजीकृत किया गया ।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अभियोग में साक्ष्य संकलन करते हुये वादिया के पति बसन्त टपरवाल के विरूद्ध वादियों को दहेज के लिये प्रताडित करने, दहेज की मांग करने एवं वादिया को कार में डालकर आग लगाकर जान से मारने का प्रयास करने के साक्ष्य पाये जाने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाँछित आरोपी की तलाश करते हुये दिनांक 16.06.2026 को वादिया के पति एवं आरोपी बसन्त कुमार पुत्र ज्ञान चन्द निवासी ब्रहमपुरी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार को उसके मस्कन से धर दबोचा गया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता आरोपी
1- बसन्त कुमार पुत्र ज्ञान चन्द निवासी ब्रहमपुरी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार ।
पुलिस टीम
- व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाडी,
- अ0उ0नि0 अशोक कुमार,
- कानि0 256 सुमन डोभाल,
- कानि0 1134 अमित राणा,




