कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
दिनांक 25/06/2026
SSP हरिद्वार महोदय के आदेशानुसार शराब तस्करों के विरुद्ध ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार के तहत 01अभियुक्त को अवैध देशी शराब/परिवहन करते मय विक्की स्कूटी के साथ किया गया गिरफ्तार
अभियुक्त के कब्जे से 52 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का/TVS विक्की स्कूटी बरामद
पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार को सफल बनायें जाने के क्रम में जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा/जुआ सट्टा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थाना अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया व सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
दिनांक 25/06/2026 को दौराने चैकिंग अभियुक्त मदनलाल पुत्र रामकिशन निवासी सियाराम सदन कालोनी निकट इन्टर कॉलेज हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून को जाटलेश्वर मंदिर निकट पुल जटवाड़ा कोतवाली ज्वालापुर से 52 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्क को परिवहन करते मय TVS विक्की स्कूटी नम्बर UK08AJ-6915 के साथ किया गया गिरफ्तार।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 463/2026 धारा 60/72 आवकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
मदनलाल पुत्र रामकिशन निवासी सियाराम सदन कालोनी निकट इन्टर कॉलेज हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून
बरामदगी का विवरण
1-52पव्वे देशी शराब माल्टा मार्क शराब बरामद
2-TVS विक्की स्कूटी नम्बर UK08AJ-6915
पुलिस टीम
1-कांस्टेबल दिनेश कुमार
2-कांस्टेबल अंकुर चौधरी





