पंजाबी समाज के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण सेठी ने बताया कि राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 14 और 15 मार्च को वृंदावन में आयोजित की जा रही है। यह बैठक दो दिनों तक चलेगी, जिसमें देशभर से पंजाबी समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी एकता और संगठन की ताकत का परिचय देंगे।
उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, भोपाल, हैदराबाद, जमशेदपुर, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों और शहरों से पंजाबी समाज के प्रमुख पदाधिकारी और प्रतिनिधि भाग लेंगे।
प्रवीण सेठी ने कहा कि इस बैठक में समाज के संगठन को और अधिक मजबूत करने, सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने तथा आने वाले समय में पंजाबी समाज का एक विशाल राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने पर भी चर्चा की जाएगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि वृंदावन में होने वाली यह बैठक पंजाबी समाज की एकता, सहयोग और संगठनात्मक शक्ति को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
वृंदावन में गूंजेगी पंजाबी समाज की एकता की आवाज, 14–15 मार्च को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होगी अहम बैठक
