युवा कथावाचक आचार्य नीरज जोशी की रसमयी भागवत कथा में झूमे श्रद्धालु, संत-महात्माओं व विशिष्ट विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति”

हरिद्वार, कनखल स्थित श्री यंत्र मंदिर में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ जो दिनाँक 17 मई 2026 से 23 मई 2026 तक शाम के सत्र में संचालित हुआ और युवा भागवत कथाकार आचार्य पंडित नीरज जोशी के मुखारविंद से प्रस्फुटित होती रसमई वाणी सुमधुर संगीत का सुन्दर तारतम्य श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर गया…कथा में पधारे पूज्य संत महामण्डलेश्वर भारत माता मंदिर के श्रीमहंत स्वामी ललितानंद गिरी जी महाराज, जगदीश आश्रम खड़खड़ी के परमाध्यक्ष स्वामी योगेन्द्रनन्द जी महाराज एवं परम श्रद्धेय महामण्डलेश्वर भागवत के श्रेष्ठ वक्ता पूज्य स्वामी हरि चेतनानंद गिरी जी महाराज, गरीबदासी आश्रम हरिद्वार के युवा पूज्य संत भागवत के सुमधुर वक्ता पूज्य स्वामी रविदेव शास्त्री जी महाराज ने एक ओर जोशी परिवार जो इस आयोजन के मुख्य यजमान हैं, पुरुषोत्तम मास में किये जा रहे अनुष्ठान के लिए शुभकामनाएं भेंट की वहीं यजमान परिवार के प्रकाश जोशी के व्यक्तित्व और कृतित्व की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें शॉल औढाकर सम्मानित भी किया l

इन सप्तदिवसीय ज्ञानयज्ञ मे प्रदेश की विशिष्ट विभूतियों ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को ओर भी खूबसूरत बना दिया.. शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी राजराजेश्वर जी महाराज, जुना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज एवं निरंजन पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर डॉ कैलाशानंद गिरी जी महाराज एवं महामण्डलेश्वर श्रद्धेय संतोषी माता ने इस अध्यात्मिक अनुष्ठान के लिए जोशी परिवार को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की वहीं निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर राजगुरु स्वामी विशोकानन्द भारती जी महाराज एवं स्वामी हरि चेतनानन्द गिरी जी महाराज,

चेतनानन्द आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी रामानंद जी एवं स्वामी कृष्णानन्द जी महाराज साथ ही उज्जैन मध्यप्रदेश से पधारे महामण्डलेश्वर सुप्रसिद्ध रामकथा मर्मज्ञ डॉ श्री सुमनानन्द गिरी जी महाराज ने प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित श्रद्धालुओं को भागवत कथा की ज्ञान गंगा में अवगाहन करा दिया.. इस शानदार कार्यक्रम में महापौर नगर निगम हरिद्वार श्रीमति किरण जैसल, विधायक BHEL रानीपुर श्री आदेश चौहान, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शासन में सचिव आबकारी, सिंचाई, एव बाल विकास श्री हरिचंद सेमवाल,

वरिष्ठ PCS अधिकारी CDO हरिद्वार श्री डॉ ललित नारायण मिश्र, गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री राम कुमार मिश्रा, पंजाब नैशनल बैंक के AGM श्री नरेंद्र सिंह बिष्ट, ITBP के IG श्री मोहन चन्द्र भट्ट,SMJN P. G. College के पूर्व प्राचार्य हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य विद्वान डॉ अशोक मिश्रा, श्री सत्य साईं सेवा संगठन देहरादून से सपत्नीक पधारे उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल योगेन्द्र सिंह जी, ONGC के CGM डॉ दिनेश गुप्ता, DAV P. G. College के प्राचार्य रहे डॉ राकेश कुमार वर्मा, MDDA देहरादून से पधारे l

चीफ इंजीनियर श्री हरीचंद सिंह राणा पूर्व राज्यमंत्री डॉ संजय पालीवाल, सुविख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ प्रदीप जोशी, डॉ आंनद बल्लभ जोशी एवं श्री पवन पंत तथा कर्मकांड एवं ज्योतिष शास्त्र के विद्वान श्री ललित उपाध्याय, उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ सुनील कुमार जोशी, सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय में पर्यावरण और जीव विज्ञान के विभागाध्यक्ष रहे डॉ बी डी जोशी, स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी हरिद्वार के मेडिकल डायरेक्टर डॉ संजय शाह, राज्य आदोलनकारी समाजसेवी श्री योगेश पांडे

व्यपार मंडल कनखल के अध्यक्ष भगवत शरणं अग्रवाल एवं इन्द्रेश हॉस्पिटल देहरादून में सेवायें दे चुके प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ, स्वर्ण पदक प्राप्त युवा डॉ साई देवव्रत और वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के पदाधिकारी श्री सुनील दत्त पांडे, श्री दीपक नौटियाल, सुश्री डॉ राधिका नागरथ कमल शर्मा सुप्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी आशुतोष नेगी, क्रिकेट कोच नरेंद्र सिंह नेगी आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.. कार्यक्रम को खूबसूरती प्रदान के लिए अहम भूमिका निभाने में श्री कमल पंत, जोधपुर के भ्राताश्री त्रिभुवन जोशी पिथौरागढ से आये शेखर तिवारी, हर्षित जोशी, भावेश पंत, विनोद मिश्रा एवं पीयूष तिवारी और विजय जोशी ने अहम भूमिका निभाई..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *