रूड़की, दिनांक 06 मई 2026
तहसील रूड़की अंतर्गत रामपुर क्षेत्र में आज संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की द्वारा रामपुर जन सेवा केंद्र (CSC Center) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर आवश्यक अभिलेख एवं ई-डिस्ट्रिक्ट रजिस्टर उपलब्ध न होने सहित विभिन्न अनियमितताएं पाई गईं।
अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट महोदय के आदेशानुसार संबंधित जन सेवा केंद्र को अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया गया।
मौके पर उपस्थित संबंधित व्यक्तियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा अभिलेखों के उचित रखरखाव एवं नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जन सेवा केंद्रों पर पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य है तथा लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



