दिनांक: 03 जून 2026
जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में आज राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) क्नारसन बॉर्डर, तहसील रुड़की के अंतर्गत, अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया।
अभियान के दौरान संबंधित व्यक्तियों को स्थायी अतिक्रमण के संबंध में विधिवत सूचना/घोषणा भी की गई है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि आगामी कुछ दिनों के भीतर स्वेच्छा से स्थायी अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा।
अपर तहसीलदार रुड़की के नेतृत्व में अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) की टीम एवं तहसील प्रशासन की टीम मौके पर उपस्थित रही और कार्यवाही को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी इस प्रकार के अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान जारी रहेगा।




