SNOWBERRY ARTISANAL DESSERTS का हुआ भव्य शुभारंभ, हवन-वैदिक मंत्रों से गूंजा आध्यात्मिक वातावरण


SNOWBERRY ARTISANAL DESSERTS का हुआ भव्य शुभारंभ


हरिद्वार (कमल शर्मा)। रानीपुर मोड़ स्थित SNOWBERRY ARTISANAL DESSERTS का भव्य शुभारंभ हवन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आध्यात्मिक वातावरण में किया गया। शुभारंभ अवसर पर प्रतिष्ठान से जुड़े लोगों ने विधि-विधान से हवन कर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट डेजर्ट का स्वाद भी लिया।
प्रतिष्ठान के मोहित ढींगरा ने बताया कि SNOWBERRY ARTISANAL DESSERTS में स्वाद के साथ-साथ साफ-सफाई, हाइजीन और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां बच्चों से लेकर बड़ों तक हर आयु वर्ग की पसंद को ध्यान में रखते हुए आधुनिक एवं आकर्षक डेजर्ट की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतरीन स्वाद के साथ स्वच्छ और बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान की प्राथमिकता है।
उत्कर्ष ने बताया कि SNOWBERRY में पारंपरिक मिठाइयों से अलग आधुनिक और इंटरनेशनल स्टाइल के डेजर्ट उपलब्ध हैं। यहां Korean Dessert Bingsu, Real Fruit Dessert, Brownie Sundae, Kunafa Sundae, Tiramisu Bites, Mango Malai, Pista Kataifi, Mini Pancakes, Waffles, Churros, Acai Bowl और Hot Kunafa सहित अनेक विकल्प ग्राहकों को मिलेंगे। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के Boba Drinks, Gelato, Cheesecakes और Signature Cakes भी उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान में फ्रेश फ्रूट्स और मिल्क से तैयार किए जाने वाले रियल फ्रूट डेजर्ट में किसी अतिरिक्त फ्लेवर या प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल नहीं किया जाता। ग्राहकों की पसंद के अनुसार अलग-अलग फ्लेवर और कॉम्बिनेशन भी उपलब्ध हैं। वहीं इटालियन तरीके से तैयार किए गए जेलाटो में हेजलनट एंड फेरेरो रोचर, साल्टेड बटर कैरेमल, मोचा, चोको फज ब्राउनी, बेल्जियम डार्क चॉकलेट, तिरामिसु और मिक्स बेरी चीजकेक जैसे फ्लेवर शामिल हैं।
मोहित ढींगरा और उत्कर्ष ने कहा कि हरिद्वार में SNOWBERRY की शुरुआत के साथ शहरवासियों को डेजर्ट की एक नई और आधुनिक रेंज उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। प्रतिष्ठान में गुणवत्ता, स्वच्छता और स्वाद के साथ ग्राहकों के अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।
शुभारंभ अवसर पर गणमान्य लोगों, व्यापारियों, युवाओं एवं डेजर्ट प्रेमियों ने पहुंचकर प्रतिष्ठान संचालकों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *