श्यामपुर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, 01 नशा तस्कर दबोचा, कब्जे से 07.110 किलोग्राम भाग पत्ती (गांजा) बरामद

कोतवाली श्यामपुर

ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली श्यामपुर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

01 नशा तस्कर दबोचा, कब्जे से 07.110 किलोग्राम भाग पत्ती (गांजा) बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा निर्देश में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दिनांक 26.05.2026 को नहर पटरी चंडीघाट के पास से एक वाहन पिक अप से प्लास्टिक के कट्टे में रखा 07 किलोग्राम से ज्यादा गांजा (भांग पत्ती) बरामद किया।

पुलिस द्वारा संदिग्ध प्रतित होने पर उक्त वाहन को रोककर चालक से सीट के बगल में रखे कट्टे के बारे में पूछताछ की तो वह चालक के सकपकाने पर पुलिस का शक गहरा गया। चैक करने पर राजफाश़ होने पर चालक ने माफी मांगते हुए बताया कि कुछ अतिरिक्त पैसे कमाने के लिए भांग पत्ती बेचने का काम कर रहा था।

चालक को उसके जुर्म धारा एनडीपीएस एक्ट से अवगत कराते हुये गिरफ्तार किया गया व अभियोग पंजीकृत किया गया। माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0स0-60/2026 धारा-8/20/60 NDPS Act

विवरण आरोपित-
1- मोहम्मद आकिल उर्फ शान बाबा पुत्र शबीर निवासी मौहल्ला खगगू सराय लदनियो वाली मस्जिद के पास कोतवाली सम्भल जनपद सम्भल उत्तर प्रदेश उम्र 55 वर्ष

बरामदगी-
07.110 ग्राम अवैध भाग पत्ती (गांजा)

पुलिस टीम-
1 उ0नि0 सन्तोष सेमवाल– प्रभारी चौकी चण्डीघाट कोतवाली श्यामपुर
2 का0 1522 अनिल रावत
3 का0 1432 राजवीर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *