संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट परिवार के द्वारा रामधाम कालोनी बहदराबाद हरिद्वार मे स्थित पशुपतिनाथ मंदिर मे पंडित कमलाकर शास्त्री जी व पंडित अंकित शास्त्री पंडित, शारदा प्रसाद मिश्रा, पंडित श्याम सलोने, पंडित पंकज द्विवेदी जी के द्वारा मंत्रोच्चारण कर पूरे विधि-विधान से रुद्राभिषेक कराया गया।
संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की संस्थापक श्रीमती रंजीता झा सहित संकल्प परिवार के संतोष झा, तरुण कुमार शुक्ल, हरिनारायण त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश सिंह, गोल्ढी शुक्ला, तुषार शुक्ल, शौर्य कांत झा, व रिदम झा, सान्वी उपस्थित रहे।
संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा सहित सभी ने हाथ मे कलावा बंधवाकर पंडित जी आशीर्वाद प्राप्त किया।
पंडित कमलाकर शास्त्री जी ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि सम्पूर्ण संकल्प परिवार पर भोलेनाथ की कृपा बनी रहे।संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट भगवान भोलेनाथ की कृपा से सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए अग्रणी सामाजिक संस्था के रूप मे स्थापित हो।
संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट परिवार ने रुद्राभिषेक कर समस्त देशवासियों के सुख व समृद्धि की कामना की।
संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट परिवार के द्वारा मंत्रोच्चारण कर पूरे विधि-विधान से कराया गया रुद्राभिषेक










