उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बने राजेंद्र पाल गौतम ने प्रियव्रत की दावेदारी को दी शुभकामनाएं, ज्वालापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

देहरादून/हरिद्वार (कमल शर्मा)प्रियव्रत की विधानसभा चुनाव 2027 के लिए ज्वालापुर सीट से दावेदारी को उस समय नई मजबूती मिली, जब राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के अवसर पर उन्होंने पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादराबाद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री प्रियव्रत को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर श्री गौतम ने विधानसभा चुनाव 2027 में ज्वालापुर सीट से विधायक पद की दावेदारी के लिए भी प्रियव्रत को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
श्री प्रियव्रत ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व द्वारा सामाजिक न्याय और संगठन को मजबूत करने की दिशा में उठाए जा रहे कदम कार्यकर्ताओं में नया जोश भर रहे हैं। उन्होंने श्री राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी श्री राजेंद्र पाल गौतम के नए दायित्व का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी तथा श्री प्रियव्रत की विधानसभा चुनाव 2027 की दावेदारी के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
श्री प्रियव्रत
वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विश्व दलित परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *