देहरादून/हरिद्वार(कमल शर्मा)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन महासचिव एवं लोकसभा सांसद श्री के. सी. वेणुगोपाल के उत्तराखंड आगमन पर प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विश्व दलित परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार श्री प्रियव्रत ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
श्री प्रियव्रत ने कहा कि श्री के. सी. वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके मार्गदर्शन से प्रदेश कांग्रेस को नई दिशा, नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ सामना करेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर रही है। श्री के. सी. वेणुगोपाल जैसे अनुभवी नेतृत्व का मार्गदर्शन उत्तराखंड में संगठन को नई गति प्रदान करेगा और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
अंत में श्री प्रियव्रत ने श्री के. सी. वेणुगोपाल के सफल एवं मंगलमय उत्तराखंड प्रवास की कामना करते हुए कहा कि उनका यह दौरा प्रदेश कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी सिद्ध होगा।
कांग्रेस संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल के उत्तराखंड आगमन पर प्रियव्रत ने दी शुभकामनाएं कहा संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा





