सीबीएसई क्लस्टर-19 (बालक) एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 के द्वितीय दिवस खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

हरिद्वार, 17 जुलाई 2026।

पुलिस मॉडर्न स्कूल, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-19 (बालक) एथलेटिक्स 2026 का शुभारंभ श्री आयुष अग्रवाल सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार द्वारा किया गया ।
प्रतियोगिता-2026 के द्वितीय दिवस आज दिनांक 17 जुलाई को विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के लगभग 740 विद्यालयों के 2800 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया।

द्वितीय दिवस आयोजित प्रतियोगिताओं में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्गों की 200 मीटर, 600 मीटर एवं 800 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, जैवलिन थ्रो, शॉट पुट तथा डिस्कस थ्रो स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताएँ निर्धारित समयानुसार सफलतापूर्वक संपन्न हुईं, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। पूरे आयोजन में अनुशासन, खेल भावना एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

प्रतियोगिता का समापन 18 जुलाई 2026 को होगा, जिसमें विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *