आर्य समाज के प्रचार-प्रसार में योगदान पर पुष्पा जायसवाल सम्मानित, आर्य प्रधान हरपाल सिंह सैनी बोले— “समाज सेवा और वैदिक विचारों का प्रसार ही सच्ची राष्ट्रसेवा”


हरिद्वार, 7 जुलाई।
आर्य समाज नंद विहार द्वारा मंगलवार को समाज सेवा एवं वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने वाली समाज की सदस्या श्रीमती पुष्पा जायसवाल को उनके निवास पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर्य समाज नंद विहार के प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी ने उन्हें एवं उनके परिवार को ‘ॐ’ स्मृति चिन्ह तथा अमर शहीद भगत सिंह का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह के दौरान आर्य प्रधान हरपाल सिंह सैनी ने कहा कि “आर्य समाज का उद्देश्य वैदिक संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। जो लोग निस्वार्थ भाव से समाज में इन मूल्यों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। श्रीमती पुष्पा जायसवाल समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हम उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर समाजसेवा की कामना करते हैं।”
उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान कार्यक्रम समाज के अन्य लोगों को भी सेवा, संस्कार और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजकुमार गुप्ता, श्रीमती सुदेश सैनी, श्री मुकेश कुमार तथा कुमारी खुशी जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्रीमती पुष्पा जायसवाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *