आस्था की मिसाल: मोहित तोमर ने शुरू की द्वितीय दंडवत शिव कांवड़ यात्रा, हर कदम पर गूंज रहा ‘बोल बम’



हरिद्वार, 10 जुलाई। श्रावण मास में भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ग्राम डूहरी, पिलखुवा (जनपद हापुड़) निवासी मोहित तोमर ने अपनी द्वितीय दंडवत शिव कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार से किया। यह कठिन एवं तपस्यापूर्ण यात्रा 10 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक चलेगी, जिसमें वह दंडवत प्रणाम करते हुए पवित्र गंगाजल लेकर अपने गांव पहुंचेंगे।


यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मोहित तोमर का उत्साहवर्धन करते हुए भगवान भोलेनाथ से उनकी यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की। दंडवत कांवड़ यात्रा को शिवभक्ति, संयम और अदम्य संकल्प का प्रतीक माना जाता है।
भैंस तोमर ने कहा कि “मोहित तोमर की यह दंडवत शिव कांवड़ यात्रा युवा पीढ़ी के लिए आस्था, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से उनकी यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण होगी और समाज में धार्मिक चेतना का संदेश पहुंचेगा।”
श्रावण मास में हरिद्वार से निकलने वाली इस प्रकार की दंडवत कांवड़ यात्राएं श्रद्धा और भक्ति का अनुपम स्वरूप मानी जाती हैं। मोहित तोमर की इस तपस्यापूर्ण यात्रा को देखने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए मार्ग में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *