मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को दिया शुभारम्भ समारोह का निमंत्रण, सेवा और संस्कार के संगम का होगा शुभारम्भ

निराश्रित बुजुर्गों और बच्चों के लिए वरदान बनेगा ‘श्री गुरु कृपा अपना घर’ : के.के. अग्रवाल
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को दिया शुभारम्भ समारोह का निमंत्रण, सेवा और संस्कार के संगम का होगा शुभारम्भ
हरिद्वार। समाज सेवा और मानव कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “श्री गुरु कृपा अपना घर” (निराश्रित बुजुर्ग एवं बच्चों का आश्रय स्थल) के शुभारम्भ समारोह के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। संस्था के संरक्षक एवं समाजसेवी के.के. अग्रवाल (बाप्पू जी) ने उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ मंत्री Premchand Aggarwal से भेंट कर उन्हें शुभारम्भ समारोह में सादर आमंत्रित किया।
श्यामपुर कांगड़ी स्थित आश्रय स्थल के शुभारम्भ के अवसर पर के.के. अग्रवाल ने कहा कि “श्री गुरु कृपा अपना घर केवल एक भवन नहीं, बल्कि उन निराश्रित बुजुर्गों और बच्चों के लिए परिवार का स्वरूप है, जिन्हें जीवन में सहारे और स्नेह की आवश्यकता है। हमारा उद्देश्य सेवा, संस्कार और सम्मान के साथ जरूरतमंदों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करना है।”
उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग करना चाहिए, जिससे असहाय और जरूरतमंद लोगों का जीवन बेहतर बन सके। संस्था का प्रयास है कि यहां रहने वाले बुजुर्गों और बच्चों को परिवार जैसा वातावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराया जाए।
इस अवसर पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “समाज सेवा के ऐसे कार्य वास्तव में मानवता की मिसाल हैं। निराश्रित बुजुर्गों और बच्चों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। ‘श्री गुरु कृपा अपना घर’ जैसी संस्थाएं समाज को नई दिशा देने का काम करती हैं।”
उन्होंने कहा कि सरकार भी समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा ऐसे सेवा प्रकल्पों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। मंत्री ने शुभारम्भ समारोह में शामिल होने की सहमति जताते हुए संस्था की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी गेट के निकट श्यामपुर कांगड़ी में स्थापित “श्री गुरु कृपा अपना घर” निराश्रित बुजुर्गों एवं बच्चों के लिए आश्रय, संरक्षण और सेवा का केंद्र बनेगा। शुभारम्भ समारोह में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों के शामिल होने की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *