जयपुर/दिल्ली। दादू धाम भैराणा रीको के विरोध में आयोजित आम सभा, महापंचायत एवं विधानसभा घेराव कार्यक्रम में 27 मई को संत समाज की ओर से बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इस अवसर पर महंत प्रकाश दास महाराज प्रमुख रूप से सम्मिलित होकर सभा को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम में श्री दादू संप्रदाय के संत-महंतों के साथ नागौर सांसद Hanuman Beniwal, विधायक Ravindra Singh Bhati सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। सभा के बाद महंत प्रकाश दास महाराज विभिन्न साधु-संतों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। रात्रि विश्राम जयपुर में रहेगा।
28 मई को महंत प्रकाश दास महाराज जयपुर से सीधे दिल्ली प्रस्थान करेंगे। वहां से हवाई यात्रा द्वारा झारखंड की राजधानी Ranchi पहुंचेंगे। रांची प्रवास के दौरान उनकी झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren से महत्वपूर्ण मुलाकात प्रस्तावित है, जिसमें सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
रांची प्रवास के बाद महंत प्रकाश दास महाराज पुनः दिल्ली लौटेंगे, जहां रात्रि विश्राम रहेगा। सूत्रों के अनुसार अगले दिन देश के गृहमंत्री Amit Shah के साथ भी उनकी मुलाकात संभव मानी जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह पूरा दौरा किसी विशेष व्यक्ति के अनुरोध पर राज्यसभा से जुड़े एक महत्वपूर्ण विषय में सहयोग एवं समर्थन के उद्देश्य से किया जा रहा है। राजनीतिक और धार्मिक हलकों में इस यात्रा को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
राजनीतिक-संत समागम के बीच महंत प्रकाश दास महाराज का शक्ति प्रदर्शन, जयपुर से दिल्ली और फिर रांची तक होगा बड़ा दौरा




