हरिद्वार(कमल शर्मा)कांवड़ मेला-2026 के दौरान उत्तराखण्ड पुलिस SDRF की टीमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता के लिए निरंतर मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात हैं। आज दिनांक 05 अगस्त 2026 को SDRF टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर हुई चार अलग-अलग घटनाओं में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो युवकों का सकुशल रेस्क्यू किया गया, एक घायल श्रद्धालु को सुरक्षित स्वास्थ्य शिविर पहुंचाया गया तथा गंगा नदी से एक अज्ञात शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
प्रथम घटना में गंगा नदी में स्नान के दौरान तेज बहाव में फंसे सूरज पुत्र कालू राजवंशी (25 वर्ष), निवासी जनपद नवादा, बिहार को SDRF टीम ने तत्काल नदी में उतरकर सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।
दूसरी घटना में लवकुश पुत्र मनीष कुमार (18 वर्ष), निवासी नजीबाबाद भी स्नान के दौरान गहरे पानी एवं तेज बहाव में फंस गया। SDRF जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
एक अन्य घटना में पुंडरासु चौक, नीलकंठ मार्ग पर ड्यूटी के दौरान मार्ग से लगभग 500 मीटर आगे एक श्रद्धालु के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा घायल श्रद्धालु बबलू (47 वर्ष), निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित निकटवर्ती स्वास्थ्य शिविर पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया।










