भंडाराखाऊ पत्रकार की दबंगई से पत्रकारिता शर्मसार,महिला पत्रकारों से दुर्व्यवहार के आरोप

हरिद्वार, धर्मनगरी हरिद्वार के आध्यात्मिक और सामाजिक आयोजनों में एक कथित भंडाराखाऊ पत्रकार की गतिविधियां इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आरोप है कि उक्त व्यक्ति अपनी हरकतों से पत्रकारिता की गरिमा को लगातार ठेस पहुंचा रहा है और आयोजनों में पहुंचकर अनुचित व्यवहार कर रहा है। संबंधित विभाग में कार्य करने वाले रिश्तेदारों का भी रौब जामाता है बताया जा रहा है कि कई कार्यक्रमों और धार्मिक आयोजनों में पहुंचकर यह व्यक्ति महिला पत्रकारों के साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार करता है। वह महिला पत्रकारों को धमकाने का प्रयास करता है तो कभी अपमानजनक व्यवहार करता है, जिससे महिला पत्रकारों के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना कठिन होता जा रहा है। समाज में महिला सम्मान को लेकर ऐसे कृत्य गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति ने अपने साथ कुछ लोगों को भी पत्रकार बना रखा है, जिन्हें वह विभिन्न आयोजनों में साथ लेकर जाता है। आरोप है कि कई जगहों पर आयोजकों पर दबाव बनाकर अपने और अपने साथियों का जबरन दक्षिणा करवाने की कोशिश की जाती है। जो लोग ऐसा करने से मना करते हैं, उन्हें धमकाने तक की बातें सामने आ रही हैं। जो धार्मिक आयोजनों से पैसा कमाया जाता है दिन में, रात में उड़ाया जाता है महफिलों में l यह भी कहा जा रहा है कि उसके नाम से एक समाचार पत्र होने का दावा किया जाता है, लेकिन स्थानीय स्तर पर लोगों ने उस समाचार पत्र को कभी देखा तक नहीं। वहीं उसी नाम से अपने चेले का पोर्टल भी चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से कथित रूप से लोगों पर दबाव बनाने और विरोध करने वालों के खिलाफ अनर्गल खबरें प्रकाशित करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
स्थानीय पत्रकारों और सामाजिक लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां पत्रकारिता की साख को नुकसान पहुंचाती हैं। उन्होंने मांग की है कि संबंधित विभाग एवं प्रशासन को ऐसे मामलों का संज्ञान लेकर जांच करनी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता बनी रह सके l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *