अवैध नशे के कारोबार में संलिप्तों पर हरिद्वार पुलिस की पेनी नजर, अवैध कच्ची शराब मय भट्टी उपकरण के साथ एक आरोपी को धर दबोचा

थाना खानपुर

अवैध नशे के कारोबार में संलिप्तों पर हरिद्वार पुलिस की पेनी नजर

अवैध कच्ची शराब मय भट्टी उपकरण के साथ एक आरोपी को धर दबोचा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण व बिक्री पर अँकुश लगाये जाने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।

उक्त निर्देशों के क्रम में खानपुर पुलिस द्वारा दिनांक 28.08.26 को मुखबिर की अचूक सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये ग्राम दल्लावाला थाना खानपुर से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा,जिसके कब्जे से 2.5 लीटर अवैध कच्ची शराब मय भट्टी उपकरण बरामद की गयी ।

बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई ।

बरामदगी का विवरण
1- 2.5 लीटर अवैध कच्ची शराब मय भट्टी उपकरण ।

नाम पता आरोपी
राजकुमार पुत्र स्व0 श्री प्रकाश निवासी ग्राम दल्लावाला थाना खानपुर हरिद्वार उम्र- 64 वर्ष

पुलिस टीम
1-अपर उ0नि0 योगेन्द्र सिंह
2-हो0गा0 सोनू कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *