कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
दिनाँक 09/03/2026
आज 9 मार्च 2026 को गैरसैंण(भराड़ीसैंण) में उत्तराखंड मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखंड राज्य का सबसे बड़ा एंव उत्तराखंडवासियो की आवश्यकताओं एंव अपेक्षाओ पूरा करने वाला बजट प्रस्तुत करने पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता की आशाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति के उद्देश्य से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने आज गैरसैंण विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया।

यह जन-जन का बजट है, जो प्रदेश के चहुंमुखी विकास को नई गति देते हुए आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त प्रदेश निर्माण के हमारे संकल्प को साकार करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एंव यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में हमारी सरकार द्वारा शुरू की गई अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इन्हीं प्रयासों को और अधिक मजबूती देते हुए तथा उनका व्यापक विस्तार करते हुए उत्तराखण्ड, विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में पूरी प्रतिबद्धता और सामर्थ्य के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने बजट में युवाओं एवं महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार पर विशेष जोर दिये जाने की सराहना की और इसे भाजपा सरकार द्वारा गरीब, युवा,किसान और नारी शक्ति को केंद्र में रखकर बनाया गया बजट बताया।
भवदीय
अतुल वशिष्ठ
मीडिया प्रभारी विधायक रानीपुर
