महान क्रांतिकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि, चंद्रशेखर आजाद व लोकमान्य तिलक की जयंती पर गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर



रुड़की (कमल शर्मा)। महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर रुड़की में एक श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और समाजसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी ने की। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का जीवन देशभक्ति, त्याग और संघर्ष का अनुपम उदाहरण है। आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आर्य समाज हरपाल सिंह सैनी, सिद्धार्थ, पूर्व बार उपाध्यक्ष सुनील कुमार गोयल, एडवोकेट रामगोपाल शर्मा, सचिन गोंडवाल, एडवोकेट आशीष पंडित, अमित सिंघल, मयंक धीमान, सुधीर चौधरी, अजय त्यागी, अनुज आत्रेय, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेट नीलकमल शर्मा, वैद्य टेकवल्लभ, हर्ष त्यागी, नवीन कुमार जैन (प्रदेश अध्यक्ष, मानव अधिकार ब्यूरो), नरेंद्र सैनी तथा प्रदीप गौतम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *