27 नवंबर को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की रैली में शामिल होंगे पेंशनर्स, विकास भवन में सुबह 10 बजे जुटेंगे पदाधिकारी व सदस्य

ठाकुर शेर सिंह बोले—पेंशनर्स की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से ही मांगों को मजबूती मिलेगी


देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा 27 नवंबर 2026 को आयोजित की जा रही रैली में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, देहरादून के जिला अध्यक्ष ठाकुर शेर सिंह ने कहा कि पेंशनर्स समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और उनके हितों एवं अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए सभी का एकजुट होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा आयोजित रैली में संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और सामूहिक भागीदारी से कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की जायज मांगों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है।
उन्होंने सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर पहुंचकर रैली को सफल बनाने की अपील की।
संगठन के जिला मंत्री दीप चंद शर्मा ने भी सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे 27 नवंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे विकास भवन, देहरादून में एकत्रित हों, ताकि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की रैली में संगठित रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
स्थान: विकास भवन, देहरादून
दिनांक: 27 नवंबर 2026
समय: प्रातः 10:00 बजे
— गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *