कुंभ मेले में साधु-संतों को निःशुल्क भूमि और सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए सरकार: षड्दर्शन साधुसमाज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कुंभ मेलाधिकारी को भेजा ज्ञापन, ऋषिकेश त्रिवेणी घाट के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी उठाई मांग


हरिद्वार। आगामी हरिद्वार कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के बीच साधु-संतों, मठ-मंदिरों और आश्रमों की सुविधाओं को लेकर षड्दर्शन साधुसमाज, अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति ने प्रदेश सरकार के सामने महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कुंभ मेलाधिकारी हरिद्वार को ज्ञापन भेजकर कुंभ मेले में साधु-संतों, महामंडलेश्वरों, मठों, मढ़ियों, मंदिरों और आश्रमों को शिविर लगाने के लिए निःशुल्क भूमि आवंटित करने के साथ ही सभी आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराने की मांग की है।


समिति ने अपने ज्ञापन में कहा कि प्रयागराज, नासिक और उज्जैन जैसे प्रमुख कुंभ आयोजनों में साधु-संतों एवं धार्मिक संस्थाओं को शिविर लगाने के लिए निःशुल्क भूमि, टेंट, बिजली, पानी, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। लेकिन हरिद्वार कुंभ मेले में शिविर लगाने के लिए भूमि का शुल्क लेने और सुविधाओं की व्यवस्था स्वयं करने की बात सामने आ रही है। यह साधु-संतों और धार्मिक संस्थाओं के लिए उचित नहीं है। समिति ने मांग की कि हरिद्वार में भी अन्य कुंभ आयोजनों की तर्ज पर संत समाज को सभी सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *