कार्तिक पूर्णिमा पर गुरु राम सेवक उछाली आश्रम में उमड़ा संतों का सैलाब, विशाल संत भंडारे में संत-महापुरुषों ने ग्रहण किया प्रसाद
गुरु के ज्ञान और कृपा से ही शिष्य के जीवन में होता है आध्यात्मिक उत्थान : श्री महंत विष्णु दास जी महाराज
हरिद्वार। हिमालय डिपो गली स्थित प्रसिद्ध गुरु राम सेवक उछाली आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान श्री नरसिंह दास जी महाराज की पतित पावन कृपा तथा परम पूज्य श्री महंत विष्णु दास जी महाराज के पावन सानिध्य में विशाल संत समागम एवं भव्य संत भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरिद्वार के विभिन्न मठ-मंदिरों एवं आश्रमों से बड़ी संख्या में संत-महापुरुषों ने पहुंचकर अपनी सहभागिता निभाई और गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित की।
इस अवसर पर आश्रम में संतों एवं श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति से भक्तिमय वातावरण बना रहा। संत-महापुरुषों ने गुरु परंपरा की महिमा का गुणगान करते हुए गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री महंत विष्णु दास जी महाराज ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च और सर्वोपरि है। गुरु ही अपने ज्ञान, तप, त्याग और आध्यात्मिक साधना के माध्यम से शिष्य के जीवन को अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। गुरु की कृपा से ही मनुष्य के जीवन में ज्ञान, विवेक, संस्कार और भक्ति का संचार होता है। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा महज एक पर्व नहीं, बल्कि अपने गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण, विश्वास और कृतज्ञता प्रकट करने का महान अवसर है। गुरु के बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची गुरु दक्षिणा है।
वहीं श्री महंत श्याम सुंदर जी महाराज ने कहा कि गुरु के श्रीचरणों में ही सच्चे ज्ञान, आध्यात्मिक शांति और जीवन के कल्याण का मार्ग निहित है। गुरु सेवा, सत्संग और उनके बताए आदर्शों को जीवन में आत्मसात करके ही मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। उन्होंने कहा कि संत-महापुरुषों का सानिध्य और उनके मुखारविंद से निकलने वाली अमृतवाणी मानव जीवन को नई दिशा प्रदान करती है तथा समाज में धर्म, संस्कार और सद्भाव की भावना को मजबूत करती है।
कार्यक्रम के दौरान संत-महापुरुषों के दर्शन एवं आशीर्वचन प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। अंत में आश्रम की ओर से आयोजित विशाल संत भंडारे में सभी संत-महापुरुषों एवं श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भोजन प्रसाद ग्रहण किया। गुरु भक्ति, संत सेवा और आध्यात्मिक समर्पण के भाव के साथ गुरु पूर्णिमा का यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष स्मरणीय बन गया।














