संकल्प परिवार ने गंगा तट पर श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई देव दीपावली



हरिद्वार। संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री श्रीमती रंजीता झा जी के संयोजन में पावन गंगा तट पर संकल्प परिवार की गरिमामयी उपस्थिति में देव दीपावली के पावन अवसर पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में गंगा तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। सभी सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर मां गंगा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की तथा समाज में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्भाव की कामना की।
इस अवसर पर अध्यक्ष रंजीता झा, उपाध्यक्ष ब्रजभूषण तिवारी, वरिष्ठ सदस्य अंशुदेव, संवाद पॉडकास्ट के संस्थापक दीपक पंवार, कोषाध्यक्ष सुधा राठौर, वरिष्ठ सदस्य यतीश राठौर, वरिष्ठ सदस्य रमेश पाण्डेय, सह सचिव हरिनारायण त्रिपाठी, सह सचिव चारू शुक्ला, वरिष्ठ सदस्य संदीप शुक्ला, संजय कुमार एवं गोल्डी शुक्ला आदि सहित गणमान्य जन सपरिवार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने आपसी एकजुटता, सामाजिक समर्पण और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का सुंदर संदेश दिया। सभी ने संकल्प परिवार के सेवा एवं सामाजिक सरोकारों को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट सेवा ही संकल्प, समर्पण ही पहचान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *