अवैध शराब के कारोबार पर नगर कोतवाली पुलिस का शिकंजा,अभियुक्त के कब्जे से 25 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (मार्का माल्टा) की बरामद

कोतवाली नगर

अवैध शराब के कारोबार पर नगर कोतवाली पुलिस का शिकंजा

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 25 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (मार्का माल्टा) की बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में दिनांक 13.11.2026 को कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक तस्कर दबोचा।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (मार्का माल्टा) बरामद की। मामले में मु0अ0सं0 636/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

नाम पता आरोपित
विनय पुत्र विनोद गुलाटी उम्र 37 वर्ष, निवासी पन्तद्वीप पार्किंग गेट नंबर-02, शौचालय के पीछे, झुग्गी-झोपड़ी, थाना कोतवाली नगर, हरिद्वार

बरामदगी
25 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (मार्का माल्टा)

पुलिस टीम

  1. कुन्दन सिंह राणा – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर
  2. व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी
  3. कानि0 अजीत तोमर
  4. कानि0 प्रकाश खनेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *