महाशक्तिपुंज सेवा ट्रस्ट ने सेवा, समर्पण और भक्ति के साथ निभाई धार्मिक परंपरा, कार्तिक अमावस्या पर हुआ भव्य भंडारे का आयोजन

कार्तिक अमावस्या पर महाशक्तिपुंज सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य भंडारा संपन्न, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हरिद्वार (कमल शर्मा)। धर्मनगरी हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित ठोकर नंबर पांच पर दीपावली की पावन कार्तिक अमावस्या के अवसर पर महाशक्तिपुंज सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित विशाल एवं भव्य भंडारा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे

श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
भंडारे के समापन अवसर पर सेवा और समर्पण का विशेष वातावरण देखने को मिला। ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक भोजन प्रसाद वितरित किया गया। कार्तिक अमावस्या के धार्मिक महत्व को देखते हुए इस बार भंडारे को विशेष रूप दिया गया था। आयोजन में सेवा भाव और धार्मिक आस्था का सुंदर संगम देखने को मिला।


गौरतलब है कि महाशक्तिपुंज सेवा ट्रस्ट प्रत्येक अमावस्या पर नियमित रूप से भंडारे का आयोजन करता आ रहा है। इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कार्तिक अमावस्या पर आयोजित इस भंडारे आयोजन ट्रस्ट की सेवा भावना, सामाजिक प्रतिबद्धता और धार्मिक आस्था का परिचायक है।
ट्रस्ट की इस निरंतर सेवा पहल की श्रद्धालुओं ने सराहना की। आयोजन के माध्यम से एक बार फिर यह संदेश दिया गया कि जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। भंडारे के सफल समापन के साथ ही आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *