ज्वालापुर में रियाल गोल्ड एंड डायमंड शोरूम का भव्य शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किया उद्घाटन



नए प्रतिष्ठानों से बढ़ती हैं व्यापारिक गतिविधियां, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी होते हैं सृजित: ऋतु खंडूड़ी भूषण
हरिद्वार (कमल शर्मा)। ज्वालापुर के शंकर आश्रम स्थित रियाल गोल्ड एंड डायमंड शोरूम का भव्य उद्घाटन उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किया। इस अवसर पर उन्होंने शोरूम संचालक मनोज गुप्ता और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


उद्घाटन समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि नए प्रतिष्ठानों की शुरुआत से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलती है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारिक संस्थानों की प्रगति से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलती है और विकास को भी बढ़ावा मिलता है।


शोरूम स्वामी मनोज गुप्ता ने कहा कि रियाल गोल्ड एंड डायमंड शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को सोने और हीरे के आकर्षक आभूषणों की बेहतर रेंज उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास जीतना, आभूषणों की गुणवत्ता बनाए रखना और उत्कृष्ट सेवा प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उनका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव उपलब्ध कराना है।
शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में रितेश गुप्ता, स्टोर मैनेजर रवि पाल, सेल्स मैनेजर माधुरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *