भागीरथ महोत्सव मेला 2026 में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित, विधि-विधान से हुआ दुर्गा पूजन



हरिद्वार। भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति के सौजन्य से भेल फाउंड्री गेट, धीरवाली रोड पर आयोजित भागीरथ महोत्सव मेला 2026 में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा का पूजन-अर्चन किया गया। धार्मिक वातावरण, भक्तिमय मंत्रोच्चार और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा मेला परिसर भक्तिमय हो उठा।
इस पावन अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री मनोज यादव सपरिवार मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने परिवार सहित मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर सचिव परमाल सिंह, उपाध्यक्ष तरुण कुमार शुक्ल, प्रवीण बरदिया, आशीष शुक्ल, विजय शंकर चौबे, हरीश साहू, विनोद शाक्या, रविंद्र यादव, मनोज मांझी, हरिकेश विश्वकर्मा, राकेश रोशन, धन्जय यादव, रविंद्र सिंह ऊंगली, विकास कुचेरिया,राम चन्द्र यादव व भागीरथ परिवार उपस्थित रही।
मनसा देवी के पुजारी पंडित शिवनारायण शर्मा ने पूजा व आरती करवाई।
मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना के साथ ही मेले में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।
भागीरथ महोत्सव मेला के सचिव परमाल जी ने बताया कि मेले मे गरबा डांस का 13 अक्टूबर से आयोजन किया जायेगा।जिसका रजिस्ट्रेशन चालू है।गरबा डांस मे लकी ड्रा रजिस्ट्रेशन नंबर से निकाला जायेगा।
भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित यह महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से मेले में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।
जय माता दी!
मां दुर्गा सबका कल्याण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *