आज दिनांक 8 अक्टूबर को गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक नगर श्री शेखर चंद्र सुयाल जी से मिला व उनको ज्ञापन दिया जिसमे अवगत कराया गया कि दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जनपद के चौधरी ओमवीर सिंह, ठा0 शेर सिंह थापली, श्री प्रवीण चन्द खंतवाल, श्री प्रेम दत्त तैलंग, श्री जयपाल सिंह, जी आदि वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया है। ये ऐसे वरिष्ठजन हैं, जिन्होंने अपने जीवन के 30–40 वर्ष राजकीय सेवा को समर्पित करने के साथ-साथ जनहित, सामाजिक सरोकार एवं समाज सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। आज भी इन वरिष्ठजनों के अनुभव एवं सामाजिक सक्रियता का लाभ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यमों से समाज एवं प्रशासन को प्राप्त हो रहा है।
वर्तमान मे देहरादून मे कार्यरत कार्मिको से भी अधिक संख्या मे पेंशननर्स निवास करते हे, जनपद में ऐसे अनेक पेंशननर्स /वरिष्ठजन हैं जिनके बच्चे रोजगार अथवा अन्य कारणों से बाहर रहते हैं और वे स्वयं अकेले जीवन-यापन कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में उनकी सुरक्षा एवं सहायता करने के लिए पुलिस स्तर पर बहुत बड़ी चुनोती हे व इस पर विशेष ध्यान देने की भी आवश्यकता है। विगत एक वर्ष मे चार बुजुर्गो की देहरादून मे हत्या हो गई हे।
गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ने अनुरोध किया हे कि देहरादून मे अकेले रहने वाले वरिष्ठजनों का थाना-वार विवरण/डेटा तैयार कराने व संबंधित थानों को निर्देशित किया जाय कि ऐसे वरिष्ठजनों से समय-समय पर कुशलक्षेम एवं सुरक्षा संबंधी संपर्क बनाने हेतु कार्यवाही की जाय इस बिन्दु पर पूर्व मे भी निर्णय हुआ था परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई हे। ज्ञापन मे एक नोडल अधिकारी को नामित करने का अनुरोध भी किया गया जो वरिष्ठजनों को आवश्यकता पड़ने पर तुरन्त पुलिस सहायता उपलब्ध कराने हेतु उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराये, ताकि वे भयमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण में जीवन-यापन कर सकें।
गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर शेर सिंह थापली ने कहा है कि दिनांक 6.10.26 को विष्णु लोक कालोनी रायपुर मे हुई तीन लोगो की न्रशंस हत्या की जाच किसी वरिस्थ अधिकारी से कराने की भी मांग की गई, चुकी सोसल मीडिया पर विभिन्न विरोधाभाषी बयान आ रहे।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ओमवीर सिंह ने कहा है कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले 100 वार्डों में जो भी खाली प्लाट है उनके मालिकों की पहचान कर उनको अपने खाली पड़े प्लाट की बाउंड्री वॉल कराकर उस पर गेट लगाकर ताले की व्यवस्था की मांग भी की गई ताकि बाहरी कोई भी ऐसा व्यक्ति उस प्लांट के अंदर एकत्र होकर कोई गलत योजना की तैयारी न कर सके. ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ओमवीर सिंह , जिला अध्यक्ष ठाकुर शेर सिंह थापली व अन्य पदाधिकारी सम्मिलित रहे।
ठाकुर शेर सिंह थापली, अध्यक्ष
गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन मो 8979600557
देहरादून में बुजुर्गों की सुरक्षा पर पेंशनर्स संगठन सख्त, थाना-वार डेटा और नोडल अधिकारी नियुक्त करने की मांग













