हरिद्वार। शारदा पैलेस, हरिद्वार में आयोजित मास-ध्यान साधना शिविर 2026 के दशम दिवस पर साधकों ने श्रद्धा एवं एकाग्रता के साथ ध्यान-साधना और सत्संग में भाग लिया। शिविर में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए साधक नियमित रूप से आध्यात्मिक साधना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
दशम दिवस के अवसर पर संत-महात्माओं द्वारा साधकों को ध्यान, भक्ति, सदाचार तथा मानव जीवन के आध्यात्मिक उद्देश्य के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि नियमित ध्यान और सत्संग से मन को शांति मिलती है तथा जीवन में सकारात्मक विचारों और सद्गुणों का विकास होता है।

शिविर में प्रातःकालीन अपराहन काली सत्संग ध्यान-साधना के साथ सत्संग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वामी गुरुनांदन जी महाराज स्वामी गुरुसारण जी महाराज स्वामी नंदन जी महाराज स्वामी बिंदेश्वरी बाबा स्वामी संजीवानंद बाबा स्वामी अनिल बाबा स्वामी पंकज बाबा स्वामी तपेश्वर बाबा एवं अन्य महात्मा शामिल होकर एवं साधकों ने गुरु-भक्ति एवं अनुशासन के साथ शिविर की साधना में सहभागिता की।
यह मास-ध्यान साधना शिविर 2026 आगामी दिनों में भी निरंतर चलेगा, जिसमें साधकों को ध्यान-साधना, सत्संग एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यह कार्यक्रम लगातार 9 अक्टूबर तक चलते रहेगा इसमें संतमत का प्रचार झूठा चोरी नशा हिंसा सभी छोड़ना चाहिए सदाचारी जीवन पालन करना चाहिए लोक एवं परलोक भी बनेंगे यह जानकारी स्वामी पंकज बाबा ने दिया
आयोजक:
महर्षि मेँहीँ अन्नक्षेत्र, हरिद्वार













