स्वामी बलजीत श्यामसुंदर धाम में हर्षौल्लास से ब्रह्मलीन मं मं श्री स्वामी श्याम सुंदर दास जी महाराज का 22 वाँ निर्माण दिवस समारोह का हुआ आयोजन

कमल शर्मा( हरिहर समाचार)

आज 28 अक्टूबर 2025 श्री स्वामी बलजीत श्याम सुंदर धाम भूपतवाला हरिद्वार में आचार्य श्री घीसासंत संप्रदाय सतगुरु देव जी ब्रह्मलीन मं मं श्री स्वामी श्याम सुंदर दास जी महाराज का 22 वाँ निर्माण दिवस समारोह का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में महंत स्वामी श्री ब्रह्मेश्वर जी महाराज अध्यक्ष श्री स्वामी बलजीत श्याम सुंदर धाम शिष्य ब्रह्मलीन श्री स्वामी श्याम सुंदर जी महाराज हरिद्वार ने अपने संबोधन में बोलते हुए कहा कि आचार्य श्री घीसासंत जी महाराज की अनुकंपा से मां गंगा के तट पर स्थित आश्रम में गुरु जी का 22 वन निर्वाण महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया l इस अवसर पर बोलते हुए श्री ब्रहमेश्वर जी महाराज ने कहा कि सतगुरु के मुख से निकला एक-एक वचन मनुष्य के लिए परम कल्याणकारी तथा उसके मानव जीवन को सार्थक करने वाला होता हैlइस अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव श्री। मं मं श्री स्वामी श्याम सुंदर दास जी महाराज की पावन स्मृति में एक विशाल संत समागम तथा भंडारे का आयोजन हुआ l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *