दीपावली एक प्रमुख हिंदू त्योहार है,जो प्रकाश, ज्ञान, और अच्छाई की जीत का प्रतीक है: ओम प्रकाश शास्त्री

हरिद्वार,सर्वानंद घाट स्थित कमल दास कुटिया के परमाध्यक्ष महंत ओम प्रकाश शास्त्री ने दीपावली गोवर्धन पूजा भैय्या दूज छठ पूजा की सभी देशवासियो को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी है उन्होने बताया कि यह त्योहार प्रकाश,ज्ञान,और अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर अपने प्रियजनों के साथ खुशियाँ बांटें और दीपों की रोशनी से अपने जीवन को रोशन करें।

उन्होने कहा की दीपावली एक प्रमुख हिंदू त्योहार है,जो प्रकाश, ज्ञान, और अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है,दीपावली का महत्व हिंदू धर्म में बहुत अधिक है,क्योंकि यह भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन, लोगों ने दीप जलाकर भगवान राम का स्वागत किया था। जब भगवान राम ने रावण को मारकर अयोध्या लौटे,तो लोगों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। इस दिन से दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। दीपावली एक ऐसा त्योहार है, जो लोगों को एक साथ लाता है, और अच्छाई, ज्ञान, और प्रकाश की जीत का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *