थाना भगवानपुर
कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
- राजकीय बालिका इंटर कांलेज ग्राम सिकरोडा थाना भगवानपुर में किया गोष्टी/चौपाल का आयोजन
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा बढ़ते हुए साइबर अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार कर टोल फ्री नंबरों को आम जन मानस में जन जागरूकता कर साइबर अपराध को गोष्टी / चौपाल के माध्यम से प्रचार प्रसार किए जाने के आदेश किए गए। अनुपालन में भगवानपुर पुलिस द्वारा राजकीय बालिका इंटर कांलेज ग्राम सिकरोडा के छात्राओं को आज दनांक 17/10/25 को वर्तमान में बढ़ते हुए साइबर अपराध पर लगाम लगाने के संबंध में प्रचार प्रसार कर टोल फ्री नंबरो 1930 से अवगत कराया गया गोष्ठी में साइबर अपराध जैसे-अनजान व्यक्ति को अपने पर्सनल डाटा शेयर ना करना, किसी लॉटरी आदि दिए जाने के झांसे में ना आना ,ओएलएक्स पर पड़ी हुई गाड़ियों को बिना सत्यापन के पैसे इत्यादि ट्रांजैक्शन ना करना, किसी आपत्तिजनक पोस्ट/ वीडियो को शेयर ना करना, अपने खाता संबंधी जानकारी जैसे पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, एटीएम कोड आदि अन्य को साझा करने के संबंध में जागरूक किया गया।
