कमल शर्मा (‘:हरिहर समाचार)
शहर में सेवा और श्रद्धा का एक सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। रूफटॉप रेस्टोरेंट के प्रबंधक सी. वी. चड्डा द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को भव्य भंडारे का आयोजन शुरू किया गया है। इस पुनीत कार्य का उद्देश्य जरूरतमंदों, राहगीरों और श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराना है।
सी. वी. चड्डा ने बताया कि यह भंडारा केवल भोजन वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा देने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को आगे आकर ऐसे कार्यों में सहयोग करना चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
भंडारे में बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं और इस पहल की सराहना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजन समाज में भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं।
यह पहल न केवल जरूरतमंदों के लिए सहारा बन रही है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा भी बनती जा रही है।
हर मंगलवार और शनिवार सजता है सेवा का दरबार: रूफटॉप रेस्टोरेंट में भव्य भंडारे की पहल



