कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने पर एक व्यक्ति को दबोचा

कोतवाली गंगनहर

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

दिनांक 11.10.2025 को उप निरीक्षक राजीव उनियाल तथा कांस्टेबल पवन द्वारा गश्त के दौरान प्राप्त सूचना पर मोहम्मद आज़म पुत्र मोहम्मद अजगर निवासी रामपुर चुंगी, थाना कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार (उम्र 40 वर्ष) को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दबोचा।

उक्त व्यक्ति द्वारा चौकी रामपुर चुंगी में अपनी पत्नी के साथ विवाद किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर उसे समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु वह व्यक्ति झगड़ा–फसाद पर आमादा रहा। यदि उसे स्वतंत्र छोड़ा जाता तो उसके द्वारा किसी भी संज्ञेय अपराध के घटित किए जाने की संभावना थी।

अतः उपरोक्त व्यक्ति को उसके कृत्य एवं अपराध की धाराओं से अवगत कराते हुए धारा 126/135/170 BNSS के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया गया।

व्यक्ति मोहम्मद आज़म के विरुध्द अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही हैँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *