सावन में की गयी आराधना से प्रसन्न होकर महादेव शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार,हरिपुर कला सप्त सरोवर मार्ग स्थित श्री स्वामी गोकुल आनंद स्मृति न्यास उत्कल आश्रम के परमाध्यक्ष श्री स्वामी बल्लभानंदपुरी जी महाराज ने भक्तो के बीच उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि सावन देवों के महादेव भगवान शिव को समर्पित है। सावन में की गयी आराधना से प्रसन्न होकर महादेव शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। हरिद्वार भगवान शिव की नगरी है। हरिद्वार में कई पौराणिक शिव मंदिर हैं। जिनमें जलाभिषेक और पूजा आराधना करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। जो श्रद्धालु भक्त सच्चे मन और पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना और भगवान शिव का जलाभिषेक करता है। भगवान उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *