होगा मैजिक शो विश्वविख्यात जादूगर सम्राट सूर्या का,(Tap कर जाने कब और कहां)

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

हरिद्वार 12जुलाई 2025 राधा कृष्ण कृपा धाम आश्रम में चल रहे दो दिवसीय “सावन पर्व” अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा द्वारा आयोजित 16बां अधिवेशन एवं सम्मान समारोह के विश्राम के पश्चात शाम 8 बजे विश्व विख्यात जादूगर सम्राट सूर्या के मैजिक शो का आयोजन किया जाएगाl lजादूगर सम्राट सूर्या 25 साल से मैजिक शो कर रहे हैं और इनको दो बार नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है और इनका एक प्रयास है कि अग्रवाल वैश समाज के बैनर तले दिल्ली से लेकर वाघा बॉर्डर तक आंखों पर पट्टियां बांधकर मोटरसाइकिल चलाएंगे जो की एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगाl

जादूगर सम्राट सूर्या को किसी परिचय की जरूरत नहीं आज जो प्रस्तुति आश्रम में होगी वह बहुत अदभुत और विशेष होने वाली है जिसको आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा l ऐसे आयोजन रोज नहीं होते यह अपने आप में एक विशेष आयोजन होगा l अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाए l

स्थान : श्री राधा कृष्ण धाम जैन मंदिर के सामने, ऋषिकेश रोड, भूपत वाला, हरिद्वार 12 जुलाई 2025 / रात्रि 8 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *