प्रशिक्षण शिविर से पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होगा जिससे हमारे कार्यकर्ता सैद्धांतिक और नैतिक रूप से मजबूत होंगे:गणेश गोदियाल

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

हरिद्वार। हरिद्वार के गंगा स्वरूप आश्रम में जिला एवं महानगर कांग्रेस द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रशिक्षक सीताराम लाम्बा ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का 1885 से 2025 आज तक का लगभग 140 वर्षों के कांग्रेस के इतिहास को समझाया कि कैसे आजादी के आंदोलन में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आजादी के बाद उसके निर्माण में, संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर से पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होगा जिससे हमारे कार्यकर्ता सैद्धांतिक और नैतिक रूप से मजबूत होंगे।

प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री नवप्रभात, विधायक रवि बहादुर, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर, पूर्व विधायक रामयश सिंह, महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान, हरिद्वार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, हरिद्वार ग्रामीण अध्यक्ष राजीव चौधरी, रुड़की महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी

, वरुण बालियान, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष हेमा पुरोहित, महेश प्रताप राणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, पूर्व दर्जधारी अरविंद शर्मा, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष फुरकान अली, एनएसयूआई अध्यक्ष याजिक वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू, विकास चंद्रा, जतिन हाण्डा, नितिन यादव, दिनेश वालिया, अमित नौटियाल, रिजवान अहमद ब्लॉक अध्यक्ष, मदन पाल भड़ाना, संजय गुड्डू पूर्व पार्षद, डॉ सुरेन्द्र मनीनवाल, अभय सिंह सैनी, आशीष चौधरी जिला अध्यक्ष एनएसयूआई, मिंटू जायसवाल, नसीम अहमद, हिमांशु चौधरी, आशीष सिंह, रोहित डबराल, मण्डलम अध्यक्ष शिवम् नैथानी, भरत कुमार, वीरेंद्र भारद्वाज, हिमांशु राजपूत, आशू श्रीवास्तव, लव चौहान, विशाल प्रधान, सोनू शर्मा, प्रवीण सैनी, लता जोशी, पूनम भगत, इदरीस, निखिल सौदाई आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *