श्रीमद् भागवत कथा की पावनता भक्तों के जीवन का उद्धार करती है श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज

कमल शर्मा

हरिद्वार 25 मार्च 2025 भूपत वाला स्थित वेद निकेतन धाम आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा समापन के अवसर पर एक विशाल संत समागम आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायती श्री महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा श्रीमद् भागवत कथा सभी ग्रंथों का सार है तथा जीवन कल्याण सुधा रस है दूर से भी इस पावन कथा की पंक्तियां कान में पडने मात्र से यह मानव जीवन सार्थक हो जाता है और जो इस पावन पुण्यदाई कथा का आयोजन करता है उसका मानव जीवन धन्य और सार्थक हो जाता है

साथ ही उसके पूर्वजों को सद्गति प्राप्त होती है संत महापुरुष गुरुजनों का पावन सानिध्य धर्म कर्म पूजा पाठ यज्ञ अनुष्ठान के माध्यम से आपको पुनीत पावन फलों की प्राप्ति करता है तथा इस लोक से चले जाने के बाद भगवान श्री हरि की शरण प्रदान करता है इस अवसर पर बोलते हुए परम पूज्य महाराज जी श्री रवींद्र पुरी जी महाराज ने प्रदुमन हरण और मछली के पेट से बाहर निकलने का और बाद में पालन पोषण का भावपूर्ण दृष्टांत सुनते हुए भक्तों को भाव विभोर कर दिया l

और कहा पावन धार्मिक कथाये हमें आध्यात्मिक से भौतिकता प्रदान कर प्रगति और उन्नति के पथ की ओर अग्रसर करती हैं कथा व्यास परम पूज्य साध्वी माता अमृता भारती ने कहा श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन कल्याण सुधा रस है जो इस कथा का श्रवण करता है उसके भाग्य का उदय हो जाता है एवं लोक वं परलोक दोनों सुधर जाते हैं जीवन में सुख शांति और समृद्धि की वर्षा होती है यह पावन कथा मनुष्य के जन्म जन्म के पुण्यों का उदय कर देती

महामंडलेश्वर राम मुनि महाराज ने कहा हमारे धर्म ग्रंथ हमारे जीवन को सार्थकता प्रदान करने के साथ-साथ हमारे भाग्य का उदय कर देते हैं इस अवसर पर महंत योगेंद्रानंद महाराज महंत रवि देव महाराज महंत दिनेश दास महाराज महंत डॉक्टर हरिहरानन्द महाराज स्वामी कृष्णानंद महाराज माता अमृता भारती महाराज महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज महंत शुक्र गिरी महाराज महामंडलेश्वर राम मुनि महाराज महंत दयानंद महाराज महामंडलेश्वर चिद विलासानंद महाराज महंत सूरज दास महाराज महंत दयानंद महाराज श्री रतन चेतन महाराज महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज महंत ज्ञानानंद महाराज महंत सचिव गोविंद दास महाराज महंत जगजीत सिंह महाराज साध्वी तृप्त सरस्वती महाराज साध्वी सुखजीत महाराज कोतवाल रामदास महाराज कोतवाल धर्मदास महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज कोतवाल देहरादून बाबा रमेशानंद श्याम गिरी महाराज परवीन कश्यप मनोजानंद सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तजन उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *