हरिद्वार जाह्नवी मार्केट और बस अड्डा व्यापारियों की पीड़ा को समझते हुए महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने इस बार बाजार में व्यापारियों के साथ होली मिलन रद्द करके व्यक्तिगत रूप से साथियों सहित कुष्ठ आश्रम पहुंच असहाय बच्चों के साथ होली पर्व मनाया। होली के पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते सुनील सेठी ने मुख्यमंत्री से की मार्मिक अपील किसी भी व्यापारी का व्यापार न हो प्रभावित ऐसा कोई रास्ता निकाल हरिद्वार का हो विकास। साथ ही व्यापार मंडलों से सामाजिक संगठनों से की अपील जरूरतमंद लोगों को बच्चों को भी बांटे होली की खुशियां। सुनील सेठी ने इस बार व्यापार मंडल के बैनर तले होली मिलन कार्यक्रम न मनाकर व्यक्तिगत रूप से असहाय बच्चों के साथ बस्ती में साथियों सहित पहुंचकर मनाया जिसमें बच्चों को पिचकारी , रंग , गुलाल , मिठाई बांटकर होली के पर्व की शुभकामनाएं दी।
महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने कुष्ठ आश्रम पहुंच असहाय बच्चों के साथ होली पर्व मनाया
