कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार,समाज सेवा के क्षेत्र मे अग्रिम भूमिका निभाने वाले समाज सेवी राजू वधावन एवं गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने गणेशोत्सव की समस्त हरिद्वावासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणेशोत्सव हिन्दुओं का एक उत्सव है। यह कमोबेश पूरे भारत में मनाया जाता है, यह उत्सव, हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की चतुर्थी से चतुर्दशी तक दस दिनों तक चलता है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी भी कहते हैं।

गणेश की प्रतिष्ठा सम्पूर्ण भारत में समान रूप में व्याप्त हैl इन्हें मंगलकारी देवता के रूप में व मंगलपूर्ति के नाम से भी पूजा जाता है। गणेश हिन्दुओं के आदि आराध्य देव है। हिन्दू धर्म में गणेश को एक विशष्टि स्थान प्राप्त है। कोई भी धार्मिक उत्सव हो, यज्ञ, पूजन इत्यादि सत्कर्म हो या फिर विवाहोत्सव हो, निर्विध्न कार्य सम्पन्न हो इसलिए शुभ के रूप में गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है




