कांगड़ी श्यामपुर में श्रीजी आनंद धाम का भव्य उद्घाटन, श्रद्धालुओं में उत्साह

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार। कांगड़ी गेट के पास वी.पी.ओ. कांगड़ी श्यामपुर, जनपद हरिद्वार में स्थित श्रीजी आनंद धाम का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार, 8 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और मंगलाचरण के साथ हुई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रीजी के उद्घाटन के मौके पर पूरे परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री के के अग्रवाल ने कहा कि श्रीजी आनंद धाम आध्यात्मिक साधना, भक्ति और सेवा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा, जहां श्रद्धालु आकर आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन का संचालन और व्यवस्था बड़ी सुव्यवस्थित तरीके से की गई, जिससे उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *