हरिद्वार में चार दिवसीय ‘हिमालयन एमएसएमई एक्सपो’ का भव्य शुभारंभ, विभिन्न राज्यों के स्टॉल्स बने आकर्षण का केंद्र

हरिद्वार में चार दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भीड़

हरिद्वार में चार दिवसीय ‘हिमालयन एमएसएमई एक्सपो’ का भव्य शुभारंभ, विभिन्न राज्यों के स्टॉल्स बने आकर्षण का केंद्र

हरिद्वार (21 अगस्त): प्रेमनगर आश्रम में ‘वाइब्रेंट उत्तराखंड’ के तत्वावधान में भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित चार दिवसीय ‘हिमालयन एमएसएमई प्रदर्शनी’ का विधिवत शुभारंभ हो गया है। प्रदर्शनी के पहले ही दिन लोगों, व्यापारियों और छात्रों का भारी उत्साह देखने को मिला। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME), कृषि सेक्टर और नए उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करना है, ताकि उन्हें सरकार की योजनाओं और आधुनिक तकनीकों की जानकारी मिल सके। इस प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों सहित देश के करीब छह राज्यों से आए स्टॉल लगाए गए हैं। प्रदर्शनी में 100 से अधिक स्टॉल्स पर उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों के साथ-साथ सिक्किम, तेलंगाना, दिल्ली आदि राज्यों से आए एग्रीकल्चर और हॉर्टिकल्चर विभागों के उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।आयोजकों के अनुसार, आने वाले दिनों में एक्सपो में एमएसएमई ग्रोथ, स्टार्टअप्स और आधुनिक कृषि तकनीकों पर विशेषज्ञ सत्र, वर्कशॉप और इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी।

मीडिया से बात करते हुए विवेक चौहान, सेक्टरी सिडकुल निर्माता संघ एवम भारती मीडिया एंड इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधी ने एक्सपो की विशेषताओं और इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह प्रदर्शनी उत्तराखंड के लोगों, स्थानीय व्यापारियों, युवाओं और नए उद्यमियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। यहाँ न केवल उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है, बल्कि देश के लगभग 6 राज्यों से आए विभागों और कंपनियों ने भी अपने स्टॉल्स लगाए हैं। उन्होंने बताया कि एक्सपो में आयुर्वेदिक, हर्बल, फूड प्रोसेसिंग, एरोमा प्रोडक्ट्स, कोकोनट डेवलपमेंट बोर्ड, हस्तशिल्प, एग्रीकल्चर और हॉर्टिकल्चर से जुड़े स्टॉल्स मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान तीनों दिन विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें सेमिनार, वर्कशॉप और इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस शामिल हैं। इनका मुख्य विषय एमएसएमई ग्रोथ, कृषि sector और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है, ताकि नए व्यापार शुरू करने की इच्छा रखने वाले युवाओं को सही दिशा मिल सके।

सिक्किम सरकार के हॉर्टिकल्चर विभाग की अधिकारी आरती ढकाल ने बताया कि इस प्रकार के राष्ट्रीय मंच से राज्यों के ऑर्गेनिक उत्पादों को पूरे देश के सामने लाने का बड़ा अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस मंच से हमारे राज्य के ऑर्गेनिक और हॉर्टिकल्चर उत्पादों को पूरे देश के सामने लाने का बहुत बड़ा अवसर मिला है। ऐसे आयोजनों से विभिन्न राज्यों के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत होते हैं और किसानों व उद्यमियों को नए बाजार मिलते हैं।

वही स्थानीय व्यापारी एवं गुड लिविंग ऑर्गेनिक के निदेशक विकास कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से उत्पादों की ब्रांडिंग, नेटवर्किंग और व्यापक पब्लिसिटी का अच्छा अवसर मिलता है उन्होंने कहा कि हरिद्वार में इस स्तर के एमएसएमई एक्सपो के आयोजन से स्थानीय छोटे-बड़े व्यापारियों को बहुत लाभ पहुंचेगा। इससे हमारे स्थानीय उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, पब्लिसिटी और अन्य राज्यों के व्यापारिक नेटवर्क से जुड़ने का सीधा मौका मिल रहा है।
इसके आलावा क्रॉसविंड सॉल्यूशंस – ड्रोन व टेक के रोहन शर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य युवाओं और छात्रों (Gen-Z) को आधुनिक ड्रोन टेक्नोलॉजी, यूएवी (UAV) और रोबोटिक्स की जानकारी देना है। पहले ही दिन एक्सपो में आए छात्रों ने इन आधुनिक तकनीकों को समझने में काफी रुचि दिखाई है, जिससे भविष्य में इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *