हरिद्वार(कमल शर्मा) ज्वालापुर रोड स्थित Planet Fashion शोरूम में एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भव्य एनिवर्सरी समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर शोरूम को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा ग्राहकों के लिए कई विशेष ऑफर्स और फैशन स्कीम शुरू की गईं।गौरतलब है कि Aditya Birla Group के सौजन्य से संचालित प्लैनेट फैशन आज जेंट्स फैशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुका है l

यहां ग्राहकों को जेंट्स वियर की हर वैरायटी एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो रही है। ब्लेजर, पैंट, ट्राउजर, शर्ट, टी-शर्ट, फुटवियर, बेल्ट, एक्सेसरीज से लेकर शादी और पार्टी वियर तक का शानदार कलेक्शन शोरूम में मौजूद है।

शोरूम में इन दिनों ग्राहकों के लिए विशेष स्कीम भी चलाई जा रही हैं, जिसके अंतर्गत खरीदारी पर 20 प्रतिशत तक का आकर्षक डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही हर खरीदारी पर ग्राहकों को सरप्राइज गिफ्ट भी प्रदान किए जा रहे हैं।

यही नहीं, शादी की शॉपिंग करने वाले ग्राहकों के लिए भी यह शोरूम खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, क्योंकि यहां हैंडकरचीफ से लेकर वेडिंग कलेक्शन तक की पूरी रेंज उपलब्ध है।प्लैनेट फैशन में ग्राहकों को उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले कई नामी ब्रांड्स का कलेक्शन भी देखने को मिलता हैl

, जिनमें Allen Solly सहित अनेक प्रतिष्ठित ब्रांड शामिल हैं। फैशन प्रेमी एक ही स्थान पर अलग-अलग ब्रांड्स और नवीनतम ट्रेंड्स का आनंद ले सकते हैं।इस अवसर पर शोरूम प्रबंधक महिमा मिश्रा ने कहा कि प्लैनेट फैशन का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता, आधुनिक फैशन और विश्वसनीय सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में ग्राहकों के स्नेह और विश्वास ने शोरूम को नई पहचान दिलाई है। आगे भी ग्राहकों को बेहतर कलेक्शन, आकर्षक ऑफर्स और उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।उन्होंने सभी ग्राहकों और शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों के सहयोग और विश्वास की बदौलत ही प्लैनेट फैशन सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।




