फैक्ट्री में सिखाया आग से जंग जीतने का हुनर, फायर टीम ने दिया लाइव डेमो 🚨

🔥 हरिद्वार।फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार द्वारा जनजागरूकता अभियान के तहत दिनांक 13-04-2026 को बहादराबाद स्थित मुनजल शोवा लिमिटेड (IP-2) में एक प्रभावशाली प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अग्निशमन अधिकारी श्री बीरबल सिंह के नेतृत्व में फायर सर्विस चालक प्रवीण राणा, एफडब्ल्यू शीतल सैनी एवं एफडब्ल्यू काजल ने फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव एवं सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान कर्मचारियों को फैक्ट्री परिसर में लगे अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। विशेष रूप से किचन में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर में लगने वाली आग पर काबू पाने के तरीके समझाए गए और लाइव डेमो के माध्यम से अभ्यास कराया गया।
टीम ने सभी कर्मचारियों को आपातकालीन सेवा नंबर 112 की उपयोगिता और त्वरित सहायता की विशेषताओं के बारे में जागरूक किया तथा इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार, मित्रों और समाज में साझा करने का आह्वान किया।
यह कार्यक्रम कर्मचारियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ और उन्होंने अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *